Bhilai durg train news: भागदौड़ की जिंदगी में लोग जल्दबाजी में ऐसी हरकत को अंजाम दे देते हैं, जो उनके लिए मुसीबत का सबब बन जाता है। दूसरों को भी परेशानी में डाल देता है। दरअसल, रविवार को एक यात्री भिलाई पॉवर हाउस रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के खुलने के बाद चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रहा था। इस दौरान वह 100 मीटर तक ट्रेने के दरवाजे से घसीटते रहा। इसके बावजूद वह ट्रेन के दरवाजे से हाथ नहीं छोड़ रहा था। इस खतरनाक मंजर को देखकर लोग घबरा गये। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात रेलवे के ने किसी तरह से युवक की जान बचाई।