Raipur News: रायपुर पुलिस ने मुखबिर के आधार पर ग्राम कोलर कल्पवृक्ष में ताशपत्ती से हार-जीत का दांव लगाते नौ जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की संयुक्त टीम ने मुखबिर के बताये स्थान में जाकर रेड मारी। इस दौरान जुआ खेलते नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 6 लाख 81 हजार 500 रुपये नगदी जब्त किया है। इसके अलावा ताशपत्ती और नौ नग मोबाइल भी जब्त किया है। आरोपियों के खिलाफ थाना अभनपुर में अपराध क्रमांक 227/24 धारा छग जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2)एवं सार्वजनिक जुआ अधिनियम 1861 धारा 13 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।