फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2 मिनट में कार ले उड़ा चोर: रायगढ़ में थाने से कुछ दूर वारदात, घर गया ड्राइवर, वापस आकर देखा तो उड़ गए होश

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला मुख्यालय में थाने से महज कुछ ही दूरी में ही एक युवक ने कार चोरी की घटना को अंजाम दिया है। कार चोरी की यह घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। प्रार्थी की शिकायत के बाद पुलिस इस मामले में अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार कुलदीप शर्मा ने सिटी कोतवाली थाने में रिपोर्ट लिखाते हुए बताया की 23 सितम्बर की रात 9 बजे वह अपनी कार स्विफ्ट डिजायर क्रमांक सीजी 13 यूजी 9902 को घर के सामने खड़ी किया था और घर के अंदर गया था। आधे घंटे बाद जब वह वापस आया तो देखा की कार जिस जगह खड़ी थी वहां से गायब मिली। आसपास काफी खोजबीन करने के बावजूद कार का पता नही चला। जिसके बाद प्रार्थी ने पूरे मामले की रिपोर्ट सिटी कोतवाली थाने में लिखाई है। बहरहाल प्रार्थी की शिकायत के बाद सिटी कोतवाली पुलिस अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 303 (2) के तहत अपराध दर्ज कर उसकी पतासाजी में जुट गई है। कार चोरी की घटना वहां लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जिसमें देखा जा सकता है कि रात 9 बजे के आसपास हल्की बारिश के दौरान महज 2 मिनट के अंदर एक शख्स सड़क किनारे खड़ी कार की चोरी कर बड़े आराम से फरार हो गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें