फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : रायगढ़ में सब्जी व्यापारियों ने कलेक्टर पहुंचकर सौंपा ज्ञापन, की ये मांग

Digvijay Singh Updated Mon, 25 Nov 2024 03:24 PM IST

रायगढ़ जिला मुख्यालय के इतवारी बाजार व कृषि उपज मंडी में निर्माणाधीन ऑक्सीजोन को अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग को लेकर आज सब्जी व्यापारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा है। सब्जी व्यापारियों का कहना था कि आक्सीजोन निर्माण की वजह से उन्हें कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। राजशाही समय से वे इतवारी बाजार में व कृषि उपज मंडी में साप्ताहिक बाजार लगाते आ रहे हैं। साथ ही साथ साग सब्जी के अलावा कुटीर उद्योग के बांस से निर्मित दौरी, टुकनी, झाडु, सुपा, मिट्टी के बर्तन के अलावा अन्य हस्तनिर्मित वस्तुओं को लगभग एक हजार से भी अधिक व्यवसायी इतवारी बाजार में जीविकोपार्जन करते आ रहे हैं। इतवारी बाजार संगठन के अध्यक्ष संतोष पाण्डेय ने बताया कि वर्तमान समय में उस स्थान पर शासन की योजनाअंतर्गत जिला प्रशासन के द्वारा आक्सीजोन का निर्माण कार्य की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। उक्त स्थान पर आक्सीजोन का निर्माण करने से यहां के लगभग 12 सौ व्यवसायियों के सामने आर्थिक संकट आ जाएगा एवं सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति भी बिगड़ सकती है। इस संबंध में एसडीएम प्रवीण तिवारी ने बताया कि सब्जी व्यापारियों ने आज ज्ञापन सौंपा है। उनकी मांग है कि उनको विस्थापित न किया जाए। इस संबंध में निगम अधिकारियों से चर्चा करके कोई रास्ता निकाला जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें