फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायगढ़ में सड़क पर आया दंतैल हाथी, वाहनों की लगी लंबी कतारें, देखें

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला मुख्यालय में दो दंतैल हाथी सड़क में आया। इस दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। इस मार्ग से गुजरने वाले राहगिरों ने लापरवाही बरतते हुए पास जाकर हाथी का वीडियो बनाया। यह वीडियो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक रायगढ़ जिला मुख्यालय से महज 10 किलोमीटर दूर एक अनोखा नजारा देखने को मिला जब दो हाथी अचानक सड़क पर आ गए। हाथियों को सड़क पर देख वाहनों की रफ्तार थम गई और सड़क के दोनों ओर लंबा जाम लग गया। राहगीरों ने हाथियों को नजदीक से देखने के लिए अपने वाहन रोक दिए और लापरवाहीपूर्वक उनके बेहद करीब जाकर मोबाइल से वीडियो बनाने लगे। लोगों की यह लापरवाही किसी बड़े हादसे को निमंत्रण दे सकती थी। वन विभाग ने आम जनता से अपील की है कि हाथी या किसी भी जंगली जानवर को देखकर पास जाने या फोटो, वीडियो बनाने की बजाये दूर से ही सतर्कता बरतें और तुरंत वन विभाग की टीम को इसकी सूचना दें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें