फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : रायगढ़ से जशपुर जा रही यात्री बस पलटी, सिसरिंगा मंदिर के पास हुआ हादसा, देखें

Digvijay Singh Updated Mon, 29 Jul 2024 01:57 PM IST

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में सोमवार की सुबह रायगढ़ से जशपुर जा रही यात्री पलटने पलटने की घटना में बस में सवार कई यात्री घायल हो गए हैं जिन्हें उपचार हेतु सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका उपचार जारी है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह रायगढ़ के केवडाबाड़ी बस स्टैण्ड से यात्रियों को लेकर जशपुर जाने निकली जय माता दी यात्री बस क्रमांक सीजी 14 जी 0371 धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सिसरिंगा मंदिर के पास पलट गई। अचानक घटी इस घटना के बाद यात्रियों में चीख पुकार मच गई। बताया जा रहा है कि बस पलटने की घटना में घायलों को पुलिस एवं स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सिविल अस्पताल धरमजयगढ़ में भर्ती कराया गया है वहीं रायगढ़ से दोकडा जा रही एक महिला के कमर में गंभीर चोट आने की बात कही जा रही है। सभी घायलों का उपचार जारी है। दुर्घटना में बस में सवार बसंती बघेल निवासी कांसाबेल, जसिता लकड़ा निवासी झारखण्ड को चोट आई है जिन्हें धरमजयगढ़ सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है बाकी अन्य यात्रियों को मामूली खरोंच आने के बाद उन्हें दूसरे वाहन से उनके गंतव्य की ओर रवाना कर दिया गया है। बस पलटने की घटना के बाद से बस चालक फरार हो गया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें