छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला मुख्यालय से महज 8 किलोमीटर की स्थित पर स्थित गांव में बीती रात एक दंतैल ने जमकर उत्पात मचाया है। बरसात के दिनों हाथी एक मात्र दंतैल हासी ने दो ग्रामीणों के मकान, एक किसान की धान की फसल के अलावा एक ग्रामीण के बाउण्ड्रीवाल को क्षति पहुंचाया है। जिसके बाद से पूरे गांव में दहशत का माहौल निर्मित हो गया है।