रायगढ़ जिले में बीती रात तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आकर सेलून से काम करके घर लौट रहे स्कूटी सवार एक युवक की मौत हो गई। परिजनों की रिपोर्ट के बाद पुलिस आरोपी चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है, मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार राजू श्रीवास ने सिटी कोतवाली थाना में रिपोर्ट लिखाते हुए बताया कि बीती रात 9 बजे उसके मामा का लड़का भूवन श्रीवास, बंगाल हेयर सैलून में काम करके घर लौट रहा था। स्कूटी सवार भुवन जब रामपुर के पास स्थित वॉटर वर्ल्ड चौक के पास पहुंचा ही था कि उर्दना चौक से सर्किट हाउस की तरफ जा रही के चालक ने तेज एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए स्कूटी सवार को अपनी चपेट में लेते हुए झाड़ियों में घुस गया। इस दुर्घटना में भुवन के चेहरा, नाक, कान, सिर में गंभीर चोट आने पर उसे पहले आर पटेल हॉस्पिटल लेकर पहुंचे जहां से उसे जिंदल अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां प्रारंभिक जांच में ही डॉक्टर से उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से वाहन का चालक फरार बताया जा रहा है। परिजनों की रिपोर्ट के बाद सिटी कोतवाली पुलिस आरोपी ट्रेलर चालक के खिलाफ धारा 184, 106(1) के तहत अपराध दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।