फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायगढ़ के बोजिया परिसर में दिखा 17 हाथियों का दल, ग्रामीणों से सावधानी बरतने की अपील

श्याम जी. Updated Thu, 10 Jul 2025 06:42 PM IST

रायगढ़ जिले में धरमजयगढ़ वन मंडल के छाल रेंज के अंतर्गत आने वाले बोजिया परिसर में गुरुवार की सुबह हाथी मित्र दल की टीम ने 17 हाथियों के दल को अपने ड्रोन कैमरे में कैद किया है। हाथी मित्र दल की टीम के अनुसार हाथियों का दल एक जगह आराम कर रहा है, लेकिन यह दल डंगबोरा, पतरा, आमामुड़ा की ओर बढ़ सकता है। ऐसे में इन गांवो के ग्रामीणों को सावधानी पूर्वक आवागमन करने एवं किसी भी कार्य के सिलसिले में जंगल नही जाने की अपील की गई है। साथ ही साथ बोजिया, चितापाली पक्की मार्ग के अलावा पुसल्दा कच्चे मार्ग में सावधानी पूर्वक आवागन करने को कहा गया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें