भारत सरकार के निर्देश पर अंतरराष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के अवसर पर निर्धारित कार्यक्रमों के तहत आज महासमुंद में रन फ़ॉर आयुर्वेदा व जिला स्तरीय आयुर्वेद शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान स्थानीय विधायक राजू सिन्हा, कलेक्टर विनय कुमार सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी और लोग मौजूद रहे। इस शिविर में 532 मरीजों का उपचार किया गया और उन्हें निःशुल्क आयुष औषधियां वितरित की गई। शिविर में आयुष चिकित्सा पद्धति से रोग निदान और उपचार किया गया। जिला आयुर्वेद अधिकारी ने बताया कि, मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से आसपास के गाँवों और PVTG क्षेत्रों में आयुष पद्धतियों का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। योग चिकित्सक द्वारा प्रशिक्षित अभ्यर्थियों ने योग प्रदर्शन किया और लोगों को स्वस्थ जीवन जीने के लिए प्रेरित किया जाता है। उन्होंने कहाँ कि, आयुष पखवाड़े के दौरान आगामी 10 से 17 अक्टूबर तक विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तावित हैं, जिनमें आयुष पद्धतियों के बारे में जागरूकता बढ़ाने और लोगों को स्वस्थ जीवन जीने के लिए प्रेरित करने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। इस शिविर का उद्देश्य लोगों को आयुष पद्धतियों के बारे में जागरूक करना और उन्हें निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है।