फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba Fire Video: एसएस प्लाजा में भीषण आग, कई दुकानें चपेट में आईं, दमकल की 11 गाड़ियां मौके पर

शहर के मध्य स्थित व्यावसायिक परिसर एसएस प्लाजा में सोमवार सुबह भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। आग लगने के बाद देखते ही देखते धुआं पूरे प्लाजा परिसर में फैल गया और कई दुकानें इसकी चपेट में आ गईं। आग से सबसे ज्यादा नुकसान पद्मिनी ज्वैलर्स, बालाजी स्टील सहित अन्य दुकानों में होने की आशंका जताई जा रही है। यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत घटित हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। फिलहाल, 11 दमकल वाहन लगातार आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन आग की तीव्रता अधिक होने के कारण राहत कार्यों में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दमकलकर्मी आसपास की दुकानों तक लपटें न फैलें, इसके लिए लगातार पानी की धार छोड़ते हुए आग को घेराबंदी कर नियंत्रित करने का प्रयास कर रहे हैं। आग लगने के बाद प्लाजा परिसर और आसपास के इलाके में लोगों की भारी भीड़ जुट गई। स्थानीय व्यापारी और आसपास के दुकानदार अन्य दुकानों को बचाने के लिए सामान बाहर निकालने में जुटे रहे। अचानक हुई इस घटना से क्षेत्र में अफरा–तफरी का माहौल बन गया और मौके पर कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ। प्रशासनिक अधिकारी भी घटनास्थल का निरीक्षण कर रहे हैं। फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल सका है। प्राथमिक अनुमान के अनुसार, शॉर्ट-सर्किट की संभावना जताई जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें