फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबीरधाम में आत्मानंद स्कूल के संविदा शिक्षकों की हुंकार, एक अगस्त से प्रदेशव्यापी आंदोलन

Digvijay Singh Updated Sun, 20 Jul 2025 03:06 PM IST

प्रदेशभर के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट स्कूलों में कार्यरत संविदा शिक्षकों व कर्मचारियों ने एकजुट होकर अपनी मांगों को लेकर बड़ा ऐलान कर दिया है। स्वामी आत्मानंद संविदा शिक्षक व कर्मचारी संघ की दुर्ग में आयोजित बैठक में निर्णय लिया गया कि यदि शासन द्वारा 31 जुलाई तक नियमितीकरण और सेवा शर्तों में सुधार को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, तो एक अगस्त से पूरे छत्तीसगढ़ में चरणबद्ध आंदोलन शुरू किया जाएगा। यहीं कारण है कि आज रविवार को कवर्धा में कबीरधाम जिले के 8 स्कूलों के शिक्षकों ने एक दिवसीय सांकेतिक धरना दिया है। संघ के प्रदेश अध्यक्ष दुर्योधन यादव ने कहा कि वर्षों से कार्यरत संविदा शिक्षकों को शिक्षा विभाग में समावेशन (सिविलियन) व नियमितीकरण किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह आंदोलन शिक्षक हित और शिक्षा व्यवस्था की मजबूती के लिए है, न कि किसी राजनीतिक उद्देश्य से प्रेरित। संघ ने मांग की है कि शिक्षा विभाग में समावेशन (सिविलियन) व नियमितीकरण, नियमित वेतन वृद्धि व वेतनमान निर्धारण सेवा शर्तें स्पष्ट और मानवीय हों। यदि शासन ने जल्द समाधान नहीं निकाला तो यह आंदोलन राजधानी तक पहुंचेगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें