फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबीरधाम: कारखाना पंडरिया में रातभर धरने पर बैठे रहे श्रमिक, 90 श्रमिकों को नौकरी से निकाले जाने से हैं नाराज

अनुज कुमार Updated Sat, 19 Jul 2025 11:44 AM IST

जिले के पंडरिया में संचालित लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल सहकारी शक्कर कारखाना में रातभर धरने पर श्रमिक बैठे रहे। ये प्रदर्शन बीते शुक्रवार से जारी है। कारखाना में 90 श्रमिकों को नौकरी से निकाले जाने पर प्रदर्शन हो रहा है। यहां रातभर कांग्रेस नेता व श्रमिक एमडी के कार्यालय के बाहर सोए। क्षेत्र के कांग्रेस नेता आनंद सिंह ने बताया कि यहां किसान परिवारों के करीब 90 श्रमिकों को बेवजह काम से निकाला गया है। इन्हें नौकरी से निकाले जाने के बाद आर्थिक रूप से नुकसान हो रहा है। कारखाना से निकाले गए मजदूरों की रोजी-रोटी की लड़ाई में कांग्रेस पार्टी उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष होरी राम साहू ने कहा कि भाजपा शासनकाल में गन्ना किसानों के इस शक्कर कारखाना को कारखाना प्रबंधन और सत्ताधारियों ने अपनी निजी सम्पत्ति बना ली है। स्थिति ये है कि कारखाना में व्याप्त भारी भ्रष्टाचार व मनमानी के चलते अब कारखाना गर्त में जा रहा है। कांग्रेस नेता रवि चंद्रवंशी ने कहा कि गन्ना उत्पादक किसानों को फसल बेचने के महीनों बाद भी भुगतान नहीं किया जा रहा है। 25 करोड़ रुपए से भी ज्यादा का भुगतान पेंडिंग है। अब कारखाना प्रबंधन सत्ताधारियों के इशारे पर कारखाने में कार्यरत किसान परिवारों के मजदूरों को काम से निकालकर उनकी रोजी रोटी छीन रहा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें