फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'15 दिन बाद ठप हुआ सड़क का काम': कबीरधाम में PWD ऑफिस का घेराव, गुस्साए लोगों ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Updated Wed, 11 Mar 2026 07:17 PM IST

आज बुधवार को कबीरधाम जिले के पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में सड़क निर्माण में हो रही देरी को लेकर ग्रामीणों ने पीडब्ल्यूडी (लोक निर्माण विभाग) ऑफिस कवर्धा का घेराव किया। यहां प्राणखैरा, बशांपुर, धौरबंद गांव के ग्रामीणों ने घेराव कर जमकर नारेबाजी की।

ग्रामीणों ने बताया कि पंडरिया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम प्राणखैरा-बशांपुर-धौरबंद तक सड़क निर्माण कार्य अधूरा है। इस कारण क्षेत्र के लोगों में नाराजगी है। पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने इस निर्माण की घोषणा किया था।

निर्माण कार्य शुरू होने के 10 से 15 दिन बाद कार्य बंद करा दिया गया है। जबकि, सड़क निर्माण की समय-सीमा अप्रैल तक निर्धारित है। ऐसे में समय में निर्माण पूरा होने की संभावना नहीं दिखाई दे रही है। सड़क नहीं होने से रोजाना आने-जाने में परेशानी हो रही है, लेकिन बार-बार मांग करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा। घेराव के दौरान ग्रामीणों और पुलिस के बीच हल्की झूमाझटकी भी देखने को मिली। लंबे समय से सड़क की समस्या बनी हुई है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी और ठेकेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें