जांजगीर चांपा जिले के शिवरीनारायण से होकर गुजरी महानदी से रेत का अवैध उत्खनन कर परिवहन करने की शिकायत पर तहसीलदार ने टीम के साथ महानदी पहुंचे और रेत का उत्खनन कर परिवहन कर रहे पांच ट्रैक्टर को जब्त कर शिवरीनारायण पुलिस को सुपुर्द किया गया है। शिवरीनारायण क्षेत्र में रेत माफिया सक्रिय है महानदी के सीने को चीरकर रोजाना सैकड़ों की संख्या में अवैध रूप से रेत का परिवहन कर रहे है। वहीं बड़ी मात्रा में डंप किया जा रहा है। जिसकी शिकायत मिलने पर तहसीलदार अवनीश चौहान अपने टिम के साथ महानदी पहुंचे और रेत परिवहन कर रहे 5 ट्रैक्टर को मौके पर पकड़ा गया, ट्रैक्टर में लोड रेत को मौके पर खाली कराया गया। सभी ट्रैक्टरों को शिवरीनारायण थाने में सुपर्द किया गया है। वहीं रेत घाट जाने वाले रास्ते में लोहे के एंगल से बंद किया गया है ताकि रेत की चोरी ना किया जा सके।