फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में मिला युवती का शव: आधी रात घर लौटी, सुबह मिली लापता; आखिरी बार CCTV फुटेज में आई नजर

Tue, 27 Jan 2026 06:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा

जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम पीपरा और बरगांव के बीच मारघाटी के पास खेत में कीचड़ से सनी हुई एक युवती का शव मिला है। मृतका की पहचान 21 वर्षीय पूजा महंत के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और एफएसएल टीम ने मौके का निरीक्षण किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट का इंतजार है। प्रारंभिक तौर पर युवती की हत्या की आशंका जताई जा रही है।

उत्सव देखकर रात में घर लौटी थी युवती, सुबह लापता
थाना प्रभारी कमलेश संडे के अनुसार, मृतका पूजा महंत सोमवार की रात करीब 8 बजे अपने सहेलियों और आसपास के लोगों के साथ ग्राम किरीत में हो रहे वार्षिक उत्सव को देखने गई थी। वह रात करीब 12 बजे घर लौटी, तब उसके पिता विशंभर दास ने उसे देखकर सो गए। सुबह जब पिता उठे तो बेटी घर पर नहीं थी।

गांव में भी पूछताछ करने पर उसके घर न होने की जानकारी मिली। मंगलवार सुबह करीब 9 बजे ग्राम पीपरा-बरगांव के बीच मरघट के पास खेत की जुताई करने पहुंचे लोगों ने कीचड़ से सनी हुई युवती का शव देखा। परिजनों को सूचना देने पर पिता विशंभर दास ने चप्पल और हुलिया से उसकी बेटी पूजा महंत के रूप में शव की पहचान की।

पुलिस को घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची। एफएसएल और साइबर सेल की टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की तलाशी लेने पर पता चला कि पूजा महंत तड़के सुबह करीब 4:30 बजे फोन पर बात करते हुए घर से निकली थी। 
  पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और एफएसएल व पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। युवती का मोबाइल फोन भी बरामद नहीं हुआ है। पुलिस उस नंबर का सीडीआर निकलवा रही है और संदिग्धों की तलाश कर रही है। युवती की मौत कैसे हुई, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें