फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: कार पर स्टंट करते वीडियो वायरल, पुलिस ने युवकों पर कसा शिकंजा

सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले वीडियो कई बार युवा वर्ग के लिए परेशानी का कारण बन जाते हैं। ऐसा ही एक मामला छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में सामने आया, जहां कुछ युवाओं ने कार के ऊपर चढ़कर और डिक्की व दरवाजे में लटककर वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। वीडियो में एक युवक कार को रस्सी से खींचते हुए दिख रहा है, जबकि बाकी के युवक कार पर स्टंट करते नजर आ रहे हैं। वीडियो वायरल होते ही कई लोगों ने कमेंट किया और यातायात नियमों की अवहेलना पर ध्यान दिलाया। यातायात प्रभारी ने बताया कि वीडियो की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने युवाओं को खोज निकाला। उन्हें समझाइश दी गई और मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 3 हजार 500 रुपये का चालान काटा गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें