फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raksha Bandhan: रक्षाबंधन पर सुबह-सुबह दंतेवाड़ा मंदिर पहुंचे डिप्टी सीएम, पूजा-अर्चना कर लिया मां का आशीर्वाद

बस्तर प्रभारी और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा शनिवार की सुबह दंतेवाड़ा स्थित मां दंतेश्वरी मंदिर पहुंचे, जहां पूजा पाठ करने के बाद सुकमा के लिए रवाना हो गए। बता दें कि अपने तीन दिवसीय प्रवास पर बस्तर आये उपमुख्यमंत्री शनिवार की सुबह दंतेवाड़ा स्थित मां दंतेश्वरी मंदिर पहुंच मां के दर्शन करने के साथ ही प्रदेश की खुशहाली की कामना करते हुए पूजा पाठ की। वहीं उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जल्द ही अब बस्तर से नक्सलवाद खत्म हो जाएगा, साथ ही मिशन 2026 के चलते जवानों को लगातार सफलता मिल रही है, इसके अलावा नक्सलियों के टॉप लीडर की मौत के बाद से लगातार नक्सलियों के द्वारा आत्मसमर्पण भी किया जा रहा है। वहीं दर्शन करने के बाद उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा सुकमा के लिए रवाना हो गए, जहां सरेंडर नक्सली महिला व पुलिस महिला जवानों के साथ रक्षाबंधन का त्योहार मनाएंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें