फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: अमरकंटक यूनिवर्सिटी में पीजी छात्र की बेरहमी से पिटाई, आरोपी फरार

अनुज कुमार Updated Wed, 14 Jan 2026 10:51 PM IST

इंदिरा गांधी नेशनल ट्राइबल यूनिवर्सिटी, अमरकंटक (मध्यप्रदेश) के होस्टल में रहकर मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रहे एक पीजी छात्र के साथ मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित छात्र असम का निवासी है और पिछले चार वर्षों से यूनिवर्सिटी के होस्टल में रहकर पढ़ाई कर रहा है। जानकारी के अनुसार हिरोश प्रतिदास, जो यूनिवर्सिटी में इकोनॉमिक्स विषय से एमए कर रहा है, 13 तारीख की तड़के करीब 3 से 4 बजे के बीच कुछ अज्ञात युवकों ने उसके होस्टल के कमरे में घुसकर बेरहमी से पिटाई कर दी। शोरगुल सुनकर आसपास के कमरों में रह रहे छात्र मौके पर पहुंचे, तब तक हमलावर फरार हो चुके थे। पीड़ित छात्र ने बताया कि उसका किसी भी छात्र से कोई विवाद नहीं था, हालांकि हमलावरों में से कुछ लोगों को वह पहचान सकता है। घटना के बाद यूनिवर्सिटी प्रबंधन और पीड़ित के साथियों ने उसे इलाज के लिए गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार जारी है। जिला अस्पताल से प्राप्त मेमू के आधार पर गौरेला पुलिस ने बताया कि घटना अमरकंटक थाना क्षेत्र की है, इसलिए प्रकरण की फाइल आगे की कार्रवाई के लिए अमरकंटक थाने भेजी जा रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें