फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीपीएम: किसान के घर के पास रखे पराली के ढेर में लगी आग, मकान का कुछ हिस्सा भी चपेट में आया

Thu, 16 Apr 2026 05:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही

गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में मरवाही क्षेत्र के लरकेनी बनिया डांड इलाके में गुरुवार को एक किसान के घर के पास रखे पैरावट (पराली के ढेर) में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग तेजी से फैलते हुए पास स्थित घर तक पहुंच गई और घर के एक हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे घर का एक हिस्सा जलकर खाक हो गया। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए।

ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद आग को फैलने से रोका गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। सूचना मिलते ही संबंधित राजस्व विभाग को भी अवगत कराया गया।

प्रारंभिक तौर पर आग लगने के कारण भीषण गर्मी पढ़ने से ही लगने की आशंका जाहिर की जा रही है।।हालांकि समय रहते ग्रामीणों की सजगता से जनहानि नहीं हुई। प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है और घटना में हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।  

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें