दुर्ग में जमीन की नई गाइडलाइन को लेकर आज चक्काजाम करने जा रहे प्रदेशकारियो पर पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किए वही कुछ प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लेकर वैधानिक कार्यवाही कर रही है। जमीन कारोबारी पिछले एक सप्ताह से दुर्ग में आंदोलन कर रहे हैं। सोमवार को जमीन की नई गाइडलाइन को लेकर पटेल चौक में चक्काजाम का आयोजन किया गया था। जमीन कारोबारी और ग्रामीण बड़ी संख्या रैली निकालकर पटेल चौक का रहे थे इसके पहले पुलिस ने बीएसएनएल ऑफिस के पास पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस बल तैनात किए थे।प्रदर्शनकारी ने जमकर राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए नई गाइडलाइन को वापस लेने की मांग की। प्रदर्शनकारी रजिस्ट्रार कार्यालय की ओर बढऩे लगे। पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की लेकिन भीड़ आगे बढ़ती रही। इसके बाद पुलिस के जवानों ने लाठीचार्ज हल्का बल प्रयोग करते हुए भीड़ को पीछे धकेला। लाठीचार्ज के बाद प्रदर्शनकारी अलग-अलग दिशा में भागे,लेकिन थोड़ी देर बाद दोबारा इकट्ठे होकर विरोध जारी रखा। उन्हें पुलिस जवानों ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा।