फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Durg: केंद्रीय कृषि मंत्री किसान मेले में हुए शामिल, ई रिक्शा से स्टॉल का किया निरीक्षण

अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग Updated Sat, 31 Jan 2026 04:03 PM IST

छत्तीसगढ़ युवा प्रगतिशील किसान संघ के द्वारा आयोजित दो दिवसीय किसान मेले के समापन अवसर पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज दुर्ग के कुम्हारी स्थित रामपुर चोरहा गांव पहुंचे। जहां उन्होंने मेले मे लगे कृषि संबंधी विभिन्न स्टालों का अवलोकन किया। और प्रदेश सहित अन्य राज्यों से आए हुऐ किसानों को संबोधित किया।

छत्तीसगढ़ के किसानों को उन्नत बनाने के उद्देश्य से किसान मेले का आयोजित किया गया है। केंद्रीय कृषि मंत्री सबसे पहले ई रिक्शा में सवार होकर 108 स्टॉल का निरीक्षण किए। इस किसान मेले में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का स्वागत किसान संघ के द्वारा किया गया।इस दौरान छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री रामविचार नेताम, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव,सासंद विजय बघेल सहित अन्य अतिथि भी मंच पर उपस्थित रहे।केंद्रीय कृषि मंत्री ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि छग के किसान बहुत ही मेहनती है और आने वाले समय में किसानों को उन्नत कृषि में तेज से कर रहे है। छग के सब्जी और फल दूसरे राज्यों में सप्लाई हो रही है।

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि छत्तीसगढ़ कृषि के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति कर रहा है। छग परंपरागत कृषि में रिकार्ड तोड़ है साथ साथ फल और सब्जी की खेती में नए रिकॉर्ड बन रहा है। यह ड्रैगन फ्रूट,खजूर, ब्लूबेरी,टमाटर,अमरूद, पाइनएप्पल केले और अलग अलग सब्जियों की खेती में नए रिकॉर्ड बना रहे है। इसी के साथ किसानों की आमदनी भी बढ़ा रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें