फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धमतरी में डीजल घोटाले के मामले ने पकड़ा तूल, भाजपा-कांग्रेस में आमने-सामने

Digvijay Singh Updated Fri, 01 Aug 2025 06:54 PM IST

धमतरी नगर निगम में कथित डीजल घोटाले के मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। मामले में भाजपा-कांग्रेस में आमने सामने आ गए हैं। वहीं नगर निगम में कथित डीजल घोटाले के मामले को लेकर कांग्रेसी कोतवाली थाना पहुँचे थे। जहां नारेबाजी करते हुए दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की गई है,जिसको लेकर ज्ञापन सौंपा गया है। बता दे की कुछ दिनों पहले कांग्रेसियों ने प्रेस वार्ता लेकर धमतरी नगर निगम में डीजल घोटाला होने का आरोप लगाया था।साथ ही उनका कहना था कि जो गाड़ी चार-पांच माह से खराब होने पर बनने के लिए गैराज में खड़ी थी, उसके नाम से भी डीजल जारी किया गया है,और बताया था कि नगर निगम से जारी डीजल पर्ची में एक मोटर साइकिल का नंबर भी था। इन आरोपों को लेकर भाजपा पार्षद 31 जुलाई को कांग्रेस के खिलाफ एफआईआर करने कोतवाली थाना पहुंच गए थे और कांग्रेसियों पर तथ्यहीन आरोप लगाने की बात कही थी।वही शुक्रवार को कांग्रेसी भी कोतवाली थाना पहुंचकर डीजल घोटाले में शामिल लोगों पर कार्रवाई की मांग को लेकर टीआई को आवेदन सौपा है,साथ ही कार्रवाई नही होने पर  उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। मुख्य रूप से जो सूमो वाहन नगर निगम में संचालित है उसका नंबर CG 05 AH 5794 है। अब कुछ पर्चियों में एक गाड़ी का नंबर और आता है जो CG 05 AL 5794 है। जिसमें H और L का फर्क है। यह गाड़ी पल्सर निकलती है जो नगरी क्षेत्र के बेलरबहरा के कोई शिक्षक की है। जब उनसे बात की गई तो वह पूरी तरह से अनभिज्ञ नजर आए उनका कहना है कि नगर निगम से उनका कोई लेना-देना नहीं है ना ही वह कभी पेट्रोल डीजल डलवाने पहुंचे हैं। बड़ा सवाल कि आखिर पल्सर गाड़ी में डीजल कैसे डाल गया?

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें