फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धमतरी नगर निगम डीजल घोटाला: कांग्रेस के आरोपों पर भाजपा का पलटवार, एफआईआर की मांग

अनुज कुमार Updated Thu, 31 Jul 2025 10:05 PM IST

धमतरी में कांग्रेसियों द्वारा नगर निगम पर डीजल के नाम पर भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया गया था। कांग्रेस के आरोपों को भाजपा पार्षद बेबुनियाद बता रहे है। जिसे लेकर भाजपा पार्षद कांग्रेसियों पर एफआईआर कराने कोतवाली थाना पहुंच गए थे और टीआई को आवेदन सौप कर कांग्रेसियों के ऊपर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। बता दें कि 23 जुलाई को कांग्रेसियों ने कांग्रेस भवन में प्रेसवार्ता लेकर नगर निगम पर आरोप लगाया था कि डीजल के नाम पर बड़े पैमाने पर घोटाला हो रहा है। कांग्रेसियों का आरोप था जो गाड़ी चार-पांच महीने से खराब होकर गैराज में खड़ी है, उसके नाम से भी डीजल निकाला गया है। इसके साथ ही कांग्रेसियों ने बताया था कि निगम द्वारा जारी की गई पर्ची में मोटरसाइकिल का नंबर था।ऐसे में कांग्रेसियों ने दोषियों पर कार्रवाई की मांग की थी,जिसको लेकर भाजपा पार्षदों ने कांग्रेस के सभी आरोपी को बेबुनियाद और निगम को बदनाम करने वाला बताया है। भाजपा पार्षदों ने कहा कि कांग्रेस के समय मे नगर निगम में कई भ्रष्टाचार हुए है,साथ ही कहा कि नगर निगम में हो रहे विकास को बाधित करने का प्रयास कांग्रेसी कर रहे है।जिसको लेकर भाजपा पार्षद कोतवाली थाना पहुंचकर कांग्रेसियों के ऊपर झूठा आरोप लगाने एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।पार्षदों का कहना है कि कांग्रेस तथ्यहीन आरोप लगा रहे हैं, अगर उनके पास सबूत है तो पेश करें।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें