धमतरी में कुरूद पुलिस ने बीते दिनों एक व्यक्ति से हजारों रुपए की लूट कर मारपीट करने वाले दो आरोपों को गिरफ्तार किया है।वही दोनों आरोपी से नगदी रकम व मोटरसाइकल को जब्त करते हुए दोनों को आज जेल भेज दिया है।बताया गया कि रामेश्वर सतनामी निवासी राखी ने कुरूद थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि 16 जून को बैंक ऑफ बड़ौदा ₹25,000 रुपये की नकद राशि निकालकर पैदल सेलून की ओर जा रहा था।तभी कुरूद के वृंदावन तालाब के पास तभी यज्ञ कुमार दीवान, गौरव यादव और धर्मेन्द्र वहां पहुंचे और प्रार्थी को जबरन पकड़कर उसकी जेब से नकदी रकम लूट कर मारपीट किए और मौके से फरार हो गए। वही कुरूद पुलिस मामला दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश में जुट गई थी।इस दौरान 17 जून को कुरूद पुलिस ने मुख्य आरोपी यज्ञ कुमार दीवान को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया जिस पर आरोपी ने अपने साथियों के साथ लूट करना स्वीकार किय। वही आज फरार चल रहे धर्मेंद्र साहू निवासी सिरसा चौक और गौरव यादव निवासी इंदिरा नगर को आज गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।वही गिरफ्तार दोनों युवक के पास से नदी रकम 1हजार 700 रपए और मोटरसाइकल को जब्त किया है।