धमतरी जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक व्यक्ति की लाश नाले में मिली।वही शहर में लाश मिलने की खबर फैलते ही लोग की भीड़ मौके पर पहुंचने लगी।इस दौरान कोतवाली पुलिस को भी सूचना दी गई।जिसपर पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और लाश को नाले से निकाल कर वरदान एंबुलेंस सेवा संस्था के द्वारा पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।मिली जानकारी अनुसार 28 नवंबर शुक्रवार श्री राम नगर अंबेडकर वार्ड के नाले में कुछ लोगों की नजर नाले में पड़ी,जहां पर एक व्यक्ति औंधे मुंह पड़ा हुआ था। जिसकी सूचना पार्षद और थाना सिटी कोतवाली को दी गई। जिसके बाद कोतवाली पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और लाश को नाले से बाहर निकाला गया।जिसके बाद उक्त लाश की पहचान राय सिंग ध्रुव उम्र लगभग 50 वर्ष निवासी टिकरापारा दुर्गा मंदिर के पास के रूप में की गई।जिसके शव को पोस्टमार्टम के वरदान एंबुलेंस सेवा संस्था के द्वारा जिला अस्पताल भेजा गया है।पुलिस अधिकारी अभिषेक चतुर्वेदी ने बताया राम नगर अंबेडकर वार्ड के नाले एक व्यक्ति का शव मिला है।जिसकी पहचान राय सिंग ध्रुव उम्र लगभग 50 वर्ष निवासी टिकरापारा दुर्गा मंदिर के रूप में की गई है।जिसके शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण बताया जा सकता हैं। अधिकारी ने बताया उक्त व्यक्ति आज सुबह 7 बजे करीब अपने घर से निकला था।जिसके बाद घर वाले को मृतक की कोई जानकारी नहीं है। फिलहाल शव के पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो पाएगा,की व्यक्ति की हत्या की गई है या ये एक हादसा है।