फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धमतरी में खड़े ट्रक से टकराया बाइक सवार, हादसे में युवक की मौत, परिजनों में मातम

धमतरी जिले में एक बार फिर सड़क खून से लाल हो गई,जहाँ ससुराल से अपने घर जा रहा युवक सड़क हादसे का शिकार हो गया। युवक अपने मोटरसाइकिल से जा रहा था इस दौरान रोड किनारे खड़ी ट्रक से टकरा गया। जिसके चलते उसकी दर्दनाक मौत हो गई।मिली जानकारी के अनुसार धरमपुरा रायपुर निवासी चेतन साहू अपने दोस्त के साथ मोटरसाइकिल से अपने ससुराल धमतरी जिले के ग्राम खरतुली आया था। वही चेतन अपने परिवार से मिला कर अपने दोस्त के साथ मोटरसाइकिल से अपने घर धरमपुरा रायपुर जाने के लिए निकला था। तभी भखारा थाना क्षेत्र के ग्राम सेमरा के पास पहुंचा था।वह ग्राम के पास ही सड़क किनारे एक ट्रक खड़ी हुई थी,जिससे से जा कर युवक की बाईक खड़ी ट्रक से टकरा गई।जिसके चलते चेतन साहू गंभीर रूप से घायल हो गया।वही युवक को गंभीर हालत में इलाज के लिए धमतरी जिला अस्पताल लाया गया।यहां लाने पर डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।जबकि हादसे में बाईक सवार मृतक का दोस्त सुरक्षित है।वही मृतक के घर में हादसे की सूचना मिलते ही मातम छा गया। फिलहाल पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद मृतक के शव को उनके परिजन को सौंप दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें