धमतरी जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्र अंतर्गत दो लोगों की फांसी के फंदे से शव मिला है। दोनों ही मामलों में पुलिस ने मार्ग कायम आगे की जांच में जुट गई है। भखारा थाने से मिली जानकारी के अनुसार बताया कि ग्राम खारतुली के रहने वाला झमेश्वर साहू उम्र 30 वर्ष ग्राम पचपेड़ी 30 में को आया हुआ था। वहीं आज 31 मई को सुबह ग्रामीणों ने ग्राम के तालाब के पास उक्त व्यक्ति को पेड़ से फांसी के फंदे से लटका हुआ देखा। जिस पर पुलिस को सूचना दी गई पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतर कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस में बताया कि मृतक की शादी 2 साल पहले हुई थी, लेकिन उसकी पत्नी कुछ दिनों पहले उसको छोड़कर चली गई थी। जिसे मिलने वह 29 मई को ग्राम पचपेड़ी आया था। बरहाल भाकर पुलिस ने मार्ग कायम कर पोस्टमार्टम के बाद सबको परिजनों को सौंप दिया है और आगे की जांच में जुड़ गई है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टी में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही क्लियर कुछ कहा जा सकता है। कुरूद पुलिस से जानकारी के अनुसार बताया कि ड्रीम सिटी के रहने वाले टीकमचंद साहू ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया गया कि 30 मई को टीकम चंद साहू अपने घर से दोपहर को निकाला था। वहीं आज सुबह ग्रामीणों ने कन्हारपूरी रोड स्थित नहरपार के नीचे पेड़ से टीकम चंद साहू को ग्रामीणों ने फांसी के फंदे से लटका हुआ देखा। जिस पर कुरूद पुलिस को सूचना दी गई जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फांसी के फंदे से उतर कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।जिसके बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने बताया कि टीकम चंद साहू भाखरा थाना क्षेत्र के एक शासकीय स्कूल में टीचर था। जो नशे का आदी था 30 को अपने पिता से शराब सेवन बंद करने की बात कही थी और अपनी पत्नी को अस्पताल जाने की बात कहते हुए घर से निकला था। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।