फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धमतरी में प्रशासन की संयुक्त टीम ने की बड़ी कार्रवाई, 22 हजार कुंतल अवैध धान जब्त

Digvijay Singh Updated Mon, 01 Dec 2025 05:34 PM IST

धमतरी में जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने एक बड़ी कार्रवाई की गई है,जहां अवैध धान का बड़ा जखीरा जब्त किया गया है। वही कार्यवाई से धान का आवेद धंधा करने वाले रिसमिलरों में हड़कम मच गया है।मिली जानकारी अनुसार धमतरी शहर के अशोक राइसमिल और सोरम गांव के फूल मनी राइसमिल में एक साथ जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने छापे मारी की गई थी।रविवार सुबह 10 बजे से लंबे समय तक चली इस कार्रवाई में करीब 22 हज़ार क्विंटल अवैध धान मिला,जिसे जिला प्रशासन द्वारा जब्त कर लिया गया है। पहुंचे अधिकारियों का कहना है कि जब्त धान किं किमत लगभग 5 करोड़ बताई जा रही है।इस कार्रवाई  के बाद अब जिला प्रशासन द्वारा दोनों मिलरो पर भारी जुर्माना लगाने की तैयारी की जा रही है।धमतरी कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने बताया कि अशोक राइसमिल और फूल मनी राइसमिल  में आवेद भंडारण की सूचना मली थी।जिसके तहत हमारी टीम के द्वारा यहां कार्रवाई की गई है।इन मिलरो ने गर्मी के धान का संग्रह कर रखा था।लेकिन कहा से इसे खरीदा है ये नही बता सके,आगे पेशी की जाएगी और मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।वही जिला प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद अवैध धंधा करने वाले मिलरो में खलबली मची हुई है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें