फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धमतरी में नरहरा वाटर फॉल पिकनिक मनाने आया युवक डूबा, 20 घंटे बाद शव बरामद

Digvijay Singh Updated Mon, 01 Dec 2025 04:53 PM IST

धमतरी जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल नरहरा वाटर फॉल से फिर एक मामला सामने आया है,जहां पिकनिक मनाने आये युवक पानी में डूब गया था।जिसकी सूचना पर गोताखोरों टीम की मदद से ढूंढा जा रहा था, युवक का शव आज करीब 20 घंटे बाद मिला है।वही मगरलोड थाना पुलिस शव को बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।वही हादसे की सूचना मिलते ही मृतक के घर में मातम छा गया है। मिली जानकारी के अनुसार रायपुर के कोटा निवासी तुरंत नायक अपने दोस्तों के साथ 30 नवंबर को पिकनिक मनाने नरहरा जलप्रपात आया था।इस दौरान नहाते नहाते युवक गहरे पानी में चला गया और डूब गया।वही युवक के दोस्तों द्वारा उसकी तलाश पानी में की गई लेकिन वह नहीं मिला।जिसके बाद गोताखोरोंऔर पुलिस को सूचना दी गई, जिसपर पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची और युवक की तलाश में जुट गई थी।30 नवंबर को गोताखोरों की मदद से काफी तलाश किया गया,लेकिन युवक का शव नही मिल पाया।वही आज सोमवार को उसका शव पानी मे मिला।जिसे गोताखोरों द्वारा पुलिस की उपस्थिति में निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें