फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhamtari: कांग्रेसियों ने कलेक्ट्रेट में किया उग्र प्रदर्शन, बैरिकेड तोड़कर पुलिस से झूमाझटकी

Wed, 17 Jun 2026 07:41 PM IST
धमतरी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी

जिले के कांग्रेसियों ने खाद, पेट्रोल, डीजल और बिजली के मामलों को लेकर कलेक्ट्रेट में उग्र प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज शामिल हुए। भारी संख्या में पहुंचे कांग्रेसियों ने जमकर नारेबाजी की।

कांग्रेसियों ने पुलिस द्वारा लगाए गए पहले बैरिकेड को तोड़ दिया। वे आगे बढ़कर मुख्य गेट के सामने लगे बैरिकेड को भी पार करने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस ने उन्हें वहां रोक दिया। इस दौरान कांग्रेसियों और पुलिस के बीच जमकर झूमाझटकी हुई। 

प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज ने राज्य की भाजपा सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताया। उन्होंने कहा कि खरीफ सीजन शुरू होने के बाद भी किसानों को सोसाइटी में खाद नहीं मिल रहा है। यूरिया और डीएपी जैसे महत्वपूर्ण खाद की कमी है। इससे खेती का काम प्रभावित हो रहा है और उत्पादन कम होने की संभावना है। किसान इस समस्या से परेशान हैं।

किसानों की खाद समस्या
दीपक बैज ने खाद की कमी को एक बड़ी समस्या बताया। उन्होंने कहा कि यूरिया और डीएपी जैसे महत्वपूर्ण खाद उपलब्ध नहीं हैं। इससे किसानों को खेती में दिक्कत आ रही है। उत्पादन कम होने से उनकी आय पर सीधा असर पड़ेगा।

बिजली दर वृद्धि और महंगाई पर आक्रोश
कांग्रेस जिलाध्यक्ष धमतरी तारिणी चंद्राकर ने बिजली कटौती पर बात की। उन्होंने कहा कि राज्य में अघोषित बिजली कटौती हो रही है। इसके बावजूद बिजली की दरों में बढ़ोतरी सरकार द्वारा की गई है। इसका सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ेगा। तारिणी चंद्राकर ने कहा कि महंगाई ने लोगों की कमर तोड़ दी है और जनता इस सरकार से परेशान है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें