बिलासपुर जिले मे अजीबोगरीब शादी का मामला सामने आया है। जहा शादी के नाम पर एक युवती के साथ धोखा अंर ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है की एक मैरिज ब्यूरो चलाने वाली महिला ने अपने ही पति की शादी दूसरी युवती से करा दी और फिर पति ने उस युवती से करीबन 7 लाख रुपए ठग लिये पुरे मामले की पुलिस पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। दरअसल जांजगीर चांपा जिले के शिवरीनारायण की रहने वाली है दमयन्ती ने जुलाई 2024 में शादी के लिए एक मैरिज ब्यूरो मे रजिस्ट्रेशन कराया।वही मैरिज ब्यूरो को चित्रा नाम की महिला चलाती थी प्राथी को शादी के लिए कुछ प्रोफाइल दिखाई इसपर महिला को कोई लड़का पसंद नहीं आया इसपर ब्यूरो चित्रा ने प्रार्थी महिला दमयंती को अपने ही पति संजय चौधरी का प्रोफाइल भेज दिया। संजय पहले से ही शादीशुदा था इसकी एक भी भनक दमयंती को नही थी। लेकीन उसे लड़के का प्रोफाइल पसंद आया गया इस बीच गिरौधपुरी धाम में संजय और दमयंती की शादी हो गई।शादी के बाद संजय दमयंती को हरियाणा के सिरसा गाव ले गया। उसके बाद दोनों फिर बिलासपुर वापस लौट आए और विनोबा नगर में किराए के मकान में रहने लगे। दमयंती वहां ब्यूटी पार्लर खोला।इसी बीच उसके पति संजय ने बीमारी और अन्य निजी समस्याओं का हवाला देकर दमयंती से धीरे-धीरे करीबन 7 लाख रुपए ले लिए और उन पैसों से एक कार भी खरीदा वही कुछ दिनो बाद संजय अचानक गायब हो गया।काफी खोजबीन और जानकारी के बाद दमयंती को पता चला कि मैरिज ब्यूरो वाली चित्रा उसके पति यानी की संजय की पत्नी है और दोनों ने मिलकर उसके साथ धोखा किया है। संजय और चित्रा ने मिलकर दयमयंती के साथ भावनात्मक और आर्थिक रूप से ठगी कर दी इससे परेशान होकर पुलिस से शिकायत की गई शिकायत पर सकरी पुलिस ने चित्रा और संजय के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है वही पुलिस जांच में ये भी बात सामने आई कि चित्रा और संजय की लव मैरिज हुई थी और उनका एक बेटा भी है फिलहाल चित्रा और संजय फरार है पुलिस उनकी तलाश कर रही है।