बिलासपुर जिले के एक शासकीय स्कूल के एक शिक्षक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में शिक्षक शराब पीते हुए दिखाई दे रहा है। मामले में शिक्षा विभाग ने शराबी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही शराबी टीचर को सस्पेंड कर दिया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी ने इस संबंध में ब्लॉक एजुकेशन ऑफिसर को निर्देश जारी किया है।]