फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली सब-स्टेशन धूं-धूकर जला: अचानक लगी भीषण आग, कई इलाकों में ब्लैक आउट... मचा हड़कंप; सामने आया वीडियो

अनुज कुमार Updated Tue, 06 Jan 2026 08:21 PM IST

मोपका क्षेत्र के बिजली सब स्टेशन में अचानक भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। आग लगते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और लोगों में दहशत का माहौल बन गया। वजह शॉर्ट सर्किट को बताया जा रहा है। पांच दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया है, आग की वजह से शहर के कई इलाकों में ब्लैक आउट हो गया है। मामले की जांच की जा रही है। जानकारी के मुताबिक, मोपका क्षेत्र के 220 केवी सब स्टेशन के ट्रांसफार्मर से अचानक धुआं और तेज लपटें उठने लगीं, जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। प्राथमिक तौर पर आग लगने की वजह शार्ट सर्किट मानी जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग को अलर्ट किया गया। मौके पर पांच से अधिक दमकल वाहन भेजे गए हैं, वहीं जिला प्रशासन, बिजली विभाग और पुलिस की टीम भी घटनास्थल पर मौजूद है। सब स्टेशन में मौजूद विद्युत उपकरणों और ट्रांसफार्मर के कारण आग बुझा ली गई है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आसपास के क्षेत्रों की बिजली सप्लाई अस्थायी रूप से बंद कर दी गई है। सब स्टेशन में आग लगने से भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है। आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद ही नुकसान का सही आंकलन हो सकेगा। प्रशासन की ओर से स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें