फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर में सब इंजीनियर भर्ती परीक्षा में नकल, ऑटो में बैठकर अपनी सहेली की मदद कर रही थी युवती

श्याम जी. Updated Mon, 14 Jul 2025 10:45 PM IST

बिलासपुर में सब इंजीनियर भर्ती परीक्षा के दौरान हाईटेक नकल का मामला सामने आया है। मामला सरकंडा स्थित रामदुलारे शासकीय स्वामी आत्मानंद स्कूल परीक्षा केंद्र का है, जहां दो युवतियां अत्याधुनिक इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की मदद से परीक्षा में धोखाधड़ी कर रही थीं। आसपास के लोगों ने इसका खुलासा किया और दोनों को सरकंडा पुलिस के हवाले कर दिया, जहां पुलिस दोनों युवतियों से पूछताछ कर रही है। जांच के दौरान बाहर बैठी युवती से पूछताछ करने पर अंदर परीक्षा दे रही उसकी सहेली का भी खुलासा हुआ। दोनों युवतियों के पास से लैपटॉप, माइक्रो डिवाइस और कई एडवांस इलेक्ट्रॉनिक इक्विपमेंट जब्त किए गए हैं, जो नकल में प्रयोग किए जा रहे थे। युवकों ने पूरी घटनाक्रम का वीडियो भी बना लिया था। जो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, वहीं इस पूरे मामले में सरकण्डा पुलिस जांच कर रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें