फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG News: बिलासपुर में हुआ दर्दनाक हादसा, 11 केवी लाइन की चपेट में आए दो मजदूर, मौके पर मौत

Wed, 05 Aug 2026 08:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर

बिलासपुर शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत कस्तूरबा नगर में मंगलवार शाम एक दर्दनाक हादसे में दो मजदूरों की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। निर्माणाधीन मकान की छत पर काम के दौरान दोनों युवक ऊपर से गुजर रही 11 केवी हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आ गए। सूचना मिलते ही सिविल लाइन पुलिस और बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची। बता दें कि शाम करीब चार बजे कस्तूरबा नगर स्थित अनूप सिंह के निर्माणाधीन मकान में छत पर काम चल रहा था। इसी दौरान वहां मजदूरी कर रहे दो युवक अचानक मकान के बेहद करीब से गुजर रही 11 केवी बिजली लाइन की चपेट में आ गए।

इस बीच करंट लगते ही दोनों गंभीर रूप से झुलस गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने पाया कि एक युवक का शव मकान की छत पर पड़ा था, जबकि दूसरा युवक करंट लगने के बाद दीवार के सहारे बिजली लाइन के पास लटका हुआ था। दोनों की स्थिति देखकर मौके पर मौजूद लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। पुलिस ने मृतकों की पहचान भूपेंद्र साहू (45) पिता लखन लाल साहू व रवि बंजारे (40) निवासी अशोक नगर, डीएलएस कॉलेज के पास सरकंडा के रूप में की है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों मजदूर निर्माण कार्य के लिए मौके पर पहुंचे थे और काम के दौरान हादसे का शिकार हो गए। घटना के बाद पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई पूरी कर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि निर्माणाधीन मकान के पास से गुजर रही हाईटेंशन लाइन के बीच सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं।

ये भी पढ़ें- Vishnudeo Sai Cabinet Meeting: साय कैबिनेट की अहम बैठक आज; इन मुद्दों पर लिये जा सकते हैं फैसले, जानें

यदि लापरवाही सामने आती है तो संबंधित पक्षों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इस हृदयविदारक हादसे ने एक बार फिर निर्माण स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था और हाईटेंशन बिजली लाइनों के आसपास काम करने के दौरान आवश्यक सावधानियों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने भी ऐसे स्थानों पर सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की दर्दनाक घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें