फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाटापारा: उड़ीसा से गांजा सप्लाई करने वाले दो तस्कर गिरफ्तार, भाटापारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Digvijay Singh Updated Wed, 30 Jul 2025 08:11 PM IST

भाटापारा शहर पुलिस ने मादक पदार्थ गांजा की अवैध तस्करी के मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो अंतर्राज्यीय तस्करों को उड़ीसा से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने END to END विवेचना करते हुए यह कार्रवाई की है। इससे पहले, 9 जून 2025 को विशाखापट्टनम एक्सप्रेस से भाटापारा पहुंचे आरोपी शिबा रायता को स्टेशन रोड के पास से गिरफ्तार किया गया था। उसके कब्जे से ₹1,76,800 मूल्य का 17.280 किलोग्राम गांजा और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया था। मामले में थाना भाटापारा शहर में अपराध क्रमांक 338/2025 धारा 20(B) NDPS एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई थी। जांच के दौरान आरोपी शिबा रायता से पूछताछ कर उसका मेमोरेंडम कथन लिया गया, जिसमें खुलासा हुआ कि उड़ीसा निवासी पीपन नायक और सीमा मामू उर्फ सीमांचल पालका ने उसे गांजा सौंपा था और भाटापारा में तस्करी के लिए भेजा था। इस अहम सुराग के आधार पर पुलिस टीम ने उड़ीसा में दबिश देकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही, आरोपियों के पास से दो मोबाइल फोन भी जप्त किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपियों के नाम हैं 1. पीपन नायक (उम्र 22 वर्ष) – निवासी ग्राम भामीपंक, पोस्ट चंदगिरी, थाना मोहना, जिला गजपति, उड़ीसा2. सीमा मामू उर्फ सीमांचल पालका (उम्र 28 वर्ष) – निवासी ग्राम चांदलीगुडा, थाना गुडारी, जिला रायगड़ा, उड़ीसा

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें