जिला बलौदाबाजार-भाटापारा में हाल ही में सामने आए जग खरीदी भ्रष्टाचार प्रकरण ने एक बार फिर प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस मामले को लेकर सोशल मीडिया में भ्रामक प्रचार करने के आरोप में दो व्यक्तियों को नोटिस जारी किया गया था। वहीं अब इस पूरे मामले ने नया मोड़ ले लिया है।छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम के पूर्व अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने आज एक वीडियो जारी कर जिला प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि "इस तरह से समाचार पत्रों एवं सोशल मीडिया पर प्रकाशित खबरों को लेकर की जा रही पुलिस कार्रवाई लोकतांत्रिक मूल्यों का घोर उल्लंघन है, जिसकी मैं कड़ी निंदा करता हूं। उन्होंने आरोप लगाया कि "अपनी गलती को छिपाने के लिए प्रशासन जिस प्रकार से दमनात्मक रवैया अपना रहा है, वह पूरी तरह से अनुचित है। यह आतंकवाद जैसा व्यवहार है, जिसे किसी भी लोकतांत्रिक व्यवस्था में स्वीकार नहीं किया जा सकता। त्रिवेदी का यह बयान सामने आने के बाद राजनीतिक और सामाजिक हलकों में बहस तेज हो गई है। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस पर क्या प्रतिक्रिया देता है और आगे इस मामले में क्या कदम उठाए जाते हैं।