सिमगा पंचायत सचिव संघ अपनी एकसूत्रीय नियमितीकरण की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर डटा हुआ है। इससे गांवों में पंचायत स्तर के कार्य बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। राज्य सरकार ने पंचायत सचिवों को 24 घंटे का अल्टीमेटम देकर काम पर लौटने का आदेश जारी किया था, लेकिन इसका कोई असर नहीं हुआ। विरोध स्वरूप प्रदेशभर में सचिव संघ द्वारा सरकार के आदेश की प्रतियां जलाई गईं। सिमगा ब्लॉक के पंचायत सचिव भी जनपद पंचायत परिसर में डटे हुए हैं। उनका कहना है कि जब तक सरकार उनकी मांग पूरी नहीं करती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। सचिव संघ का कहना है कि यह हड़ताल उनके नियमितीकरण को लेकर है, और सरकार को जल्द से जल्द इस पर निर्णय लेना चाहिए, ताकि पंचायत स्तर के कार्य सामान्य रूप से संचालित हो सकें।