फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाटापारा में भारी बारिश के कारण दीवार ढहने से 85 वर्षीय महिला की दर्दनाक मौत

Digvijay Singh Updated Mon, 07 Jul 2025 02:20 PM IST

भाटापारा ग्रामीण थाना क्षेत्र के ग्राम अमलीडीह में शुक्रवार को भारी बारिश के चलते एक दर्दनाक हादसा हो गया। गांव की 85 वर्षीय महिला धिरिज बाई की कच्चे मकान की दीवार ढहने से मौत हो गई। घटना के समय वह घर के भीतर ही मौजूद थीं, अचानक दीवार गिरने से वह उसकी चपेट में आ गईं। सूचना मिलते ही भाटापारा ग्रामीण थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को मलबे से बाहर निकालकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही थी, जिससे पुराने और कच्चे मकानों को खतरा बना हुआ था। प्रशासन से समय रहते राहत व मरम्मत कार्य नहीं होने के कारण यह दुखद हादसा हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है, वहीं ग्रामीणों ने प्रशासन से ऐसे जर्जर मकानों की तत्काल जांच कर आवश्यक सहायता देने की मांग की है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें