फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाटापारा में असामाजिक तत्वों के हौसले बुलंद, चाय दुकान को फिर किया आग के हवाले, पुलिस पर उठे सवाल

Digvijay Singh Updated Mon, 07 Jul 2025 01:24 PM IST

भाटापारा शहर में असामाजिक तत्वों के हौसले दिन-ब-दिन बढ़ते जा रहे हैं। ताजा मामला शहर थाना क्षेत्र का है, जहां थाना से कुछ ही दूरी पर स्थित एक चाय दुकान को 6 जुलाई की रात अज्ञात असामाजिक तत्वों द्वारा आग के हवाले कर दिया गया। गौरतलब है कि लगभग दो माह पूर्व भी इसी चाय दुकान को आग लगाने की घटना हुई थी, लेकिन उस मामले में आज तक पुलिस किसी भी आरोपी को पकड़ नहीं पाई है। अब दोबारा दुकान जलाए जाने से व्यापारियों में भय का माहौल है और पुलिस की गश्त व्यवस्था एवं कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। लगातार हो रही आगजनी की घटनाओं से व्यापारियों में दहशत है और आमजनता में असुरक्षा की भावना पनप रही है। पुलिस की निष्क्रियता पर स्थानीय लोगों में रोष है और वे मामले में त्वरित व सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। शहर की शांति व्यवस्था को चुनौती देने वाली इन घटनाओं पर अगर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई, तो स्थिति और भी गंभीर हो सकती है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें