फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाटापारा में सम्पर्क केन्द्र की सक्रियता से अवैध खनन पर कार्रवाई, दो जेसीबी समेत 12 वाहन जब्त

Digvijay Singh Updated Fri, 20 Jun 2025 05:09 PM IST

भाटापारा बलौदाबाजार जिले में अवैध खनन, परिवहन और भण्डारण पर अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा सक्रिय की गई "सम्पर्क केन्द्र" व्यवस्था का असर अब धरातल पर दिखने लगा है। इसी पहल के तहत शुक्रवार को मिली एक गोपनीय सूचना पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध मुरुम खनन में संलिप्त 2 जेसीबी मशीनें और 10 हाईवा ट्रक जब्त किए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार दोपहर करीब 12:25 बजे एक जागरूक नागरिक ने सम्पर्क केन्द्र के हेल्पलाइन नंबर 92018-99925 पर सूचना दी कि तहसील सिमगा के ग्राम पंचायत बनसांकरा में जंगल के पीछे बड़े पैमाने पर अवैध मुरुम खनन और परिवहन किया जा रहा है। सूचना मिलते ही एसडीएम सिमगा अंशुल वर्मा के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम गठित की गई और त्वरित कार्रवाई करते हुए दोपहर लगभग 1 बजे टीम ने मौके पर दबिश दी। मौके से अवैध खनन में लगी 2 जेसीबी मशीनों सहित 10 हाईवा वाहनों को जब्त कर लिया गया है। संबंधित मामले में प्रकरण दर्ज कर विधिवत कानूनी प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। जिला कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देशन में संचालित यह "सम्पर्क केन्द्र" आम नागरिकों को सीधे प्रशासन से जोड़ने का प्रभावी माध्यम बन रहा है। जिला प्रशासन ने जिले के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे अपने क्षेत्र में अवैध खनन, परिवहन या भण्डारण जैसी गतिविधियों की सूचना तुरंत सम्पर्क केन्द्र नंबर 92018-99925 पर दें। प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि सूचनादाता की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। यह कार्रवाई न केवल प्रशासन की सजगता का प्रतीक है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि आम जनता की सहभागिता से प्राकृतिक सम्पदाओं का संरक्षण संभव है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें