फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगे हाथ पकड़े घूसखोर दो बाबू: स्वास्थ्य विभाग में रिश्वतखोरी का भंडाफोड़, एसीबी रायपुर की टीम ने पकड़ा

अनुज कुमार Updated Thu, 16 Oct 2025 10:05 PM IST

बालोद जिले के स्वास्थ्य विभाग में एक बड़ी रिश्वतखोरी का मामला सामने आया है। एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) रायपुर की टीम ने गुरुवार को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) कार्यालय में कार्रवाई करते हुए दो कर्मचारियों को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में सहायक ग्रेड-2 युगल किशोर साहू और सुरेंद्र कुमार सोनकर शामिल हैं। दोनों ने वाहन चालक से सर्विस बुक सत्यापन और एरियर भुगतान के बदले 50 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। शिकायत की पुष्टि के बाद एसीबी ने 30 हजार रुपये लेते समय दोनों को पकड़ लिया। सूत्रों के अनुसार, आरोपी बाबुओं ने पहले ही 20 हजार रुपये एडवांस के रूप में ले लिए थे। शेष राशि गुरुवार को देने के लिए तय की गई थी। जैसे ही दोनों ने 15-15 हजार रुपये की दूसरी किश्त ली, एसीबी की टीम ने तुरंत दबिश देकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।एसीबी अधिकारियों ने बताया कि दोनों पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित अधिनियम 2018) की धारा 7 के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ जारी है। बताया जा रहा है कि सुरेंद्र सोनकर पहले भी विभागीय जांच के दायरे में आ चुके हैं और एक अवधि तक निलंबित भी रहे हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें