अंबिकापुर मैनपाट के रिसॉर्ट में रायपुर की एक युवती से रेप का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया के माध्यम से युवती का परिचय जांजगीर अकलतरा के विनोद केडिया से कुछ दिनो पूर्व हुआ था। युवक युवती से मिलने रायपुर भी गया था और वहीं से दोनों ने एक दूसरे का नंबर आदान-प्रदान किया। कमलेश्वरपुर थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक 25 नवंबर को आरोपी विनोद केडिया मैनपाट घूमने बुलाकर पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया और फरार हो गया। पीड़िता की रिपोर्ट पर मैनपाट कमलेशपुर पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।