फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सरगुजा में नाइट पेट्रोलिंग पर निकली पुलिस पर मारपीट का आरोप, थाने में हंगामा

सरगुजा जिले के सीतापुर बाजारडाड़ चौक में शुक्रवार की रात नाइट पेट्रोलिंग पर निकली पुलिस पर लाठी-डंडे से जबरन मारपीट करने का आरोप लगाया गया है। स्थानीय दुकानदारों और काम से लौट रहें शासकीय शराब दुकान के कर्मचारियों सहित कुल 06 से ज्यादा लोगों ने सीतापुर थाने के एसआई,हेड कांस्टेबल सहित अन्य पुलिसकर्मियों पर नाइट पेट्रोलिंग के दौरान जबरन लाठी-डंडे से मारपीट करने का आरोप लगाया है। दोषी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर पीड़ित एवं परिवार के लोग व अन्य लोगों ने थाने में जमकर हंगामा मचाया। पुलिसकर्मियों की शिकायत लेकर गत शुक्रवार की रात को ही पीड़ित परिवार के लोग थाने पहुंचे और मारपीट करने वाले पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की मांग करने लगे। आरोप है कि पुलिस शराब पीकर गुंडागर्दी करने और दुकान बंद कराने के नाम पर लाठी-डंडे से जबरन मारपीट किया है। सीतापुर एसडीओपी ने पीड़ितों को जांच के बाद उचित कारवाई करने का आश्वासन दिया है। दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर करने पीड़ितों सहित आम लोगों ने थाने में जमकर हंगामा किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें