मनीमाजरा में मेन बाजार स्थित संयुक्त व्यापार मंडल मनीमाजरा के पूर्व प्रधान सतीश कुमार बंसल की दुकान के ताले तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। दुकान नंबर 1714 में शंभू ट्रेडिंग कंपनी के नाम से चल रही करियाना और पंसारी की दुकान के रात को किसी ने ताले तोड़ दिए। आरोपी अंदर गल्ले में पड़ी करीब 10 हजार की नगदी और काजू, बादाम, और खजूर के कुछ पैकेट चुरा ले गए।