पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शुक्रवार को अपनी नवजात बच्ची के साथ अपने आवास पर पहुंचे। वे बेटी को गोद में उठाकर घर लाए। इस दौरान उनकी पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर भी उनके साथ थीं। इस दौरान मान ने कहा कि आज मेरे परिवार के लिए बहुत बड़ा दिन है। एक तंदुरुस्त बच्ची हमारे घर पहली बार आ रही है। हम बच्ची के जन्म की खुशी मनाएंगे...बच्ची का नाम नियामत कौर मान रखा है।