फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में राहुल गांधी के स्वागत की तैयारियां, कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस में तीखी नोकझोंक

हरियाणा कांग्रेस के सेक्टर-9 स्थित कार्यालय में आज कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के आगमन की तैयारियां जोर-शोर से की गईं। कार्यालय को तिरंगे रंगों से सजाया गया और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। राहुल गांधी आज हरियाणा कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ संगठन गठन को लेकर महत्वपूर्ण बैठक करने वाले हैं। यह बैठक पिछले 11 वर्षों से लंबित संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने और गुटबाजी को खत्म करने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है। हालांकि, इस दौरान हरियाणा कांग्रेस कार्यकर्ताओं और चंडीगढ़ पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली। सूत्रों के अनुसार, कई कार्यकर्ताओं को सेक्टर-9 स्थित कांग्रेस कार्यालय में प्रवेश करने से रोका गया, जिससे नाराज कार्यकर्ताओं ने पुलिस के साथ बहस शुरू कर दी। कार्यकर्ताओं का कहना था कि वे अपने नेता राहुल गांधी के स्वागत के लिए उत्साहित थे, लेकिन पुलिस ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए उन्हें अंदर जाने से रोक दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें