चंडीगढ़ सेक्टर 16 के मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शुक्रवार को पुलिस की पाठशाला का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा एक्सपर्ट उर्वशी ने ऑनलाइन ठगी के खतरों, डिजिटल अरेस्ट की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ठगी होने पर वह 1930 हेल्पलाइन पर कॉल करके शिकायत कर सकते हैं।