चंडीगढ़ में मेयर चुनाव की कार्यवाही शुरू हो गई है। सचिव गुरिंदर सिंह सोढ़ी की तरफ से चुनाव के नियम व शर्तों के बारे में बताया जा रहा है। बैलेट पेपर पर मतदान देने के तरीके के बारे में भी पार्षदों को जानकारी दी जा रही है। कांग्रेस ने कहा कि चुनाव पारदर्शी तरीके से होना चाहिए, क्योंकि पिछली बार जो हुआ वह हम सब ने देखा है। उन्होंने प्रीसाइडिंग अधिकारी को कहा कि पहले वह अपना एक पेन तय कर ले, उसी से सारे काम करें क्योंकि पिछली बार बहुत गड़बड़ हुई थी।